इादौर (ईएमएस) । भारतीय गोजू रियू कराते महासंघ के सानिध्य में तमिलनाडु स्टेट खेल प्राधिकरण के सहयोग से एवं लियो स्पोर्ट्स के तत्वाधान में दिनांक 29 ओर 30 अप्रैल को कोडाइकनाल में आयोजित हुए वाले 12 वे राष्ट्रीय कोड़ाई कप में एलेट स्पोर्ट्स के खिलाड़ी आर डी विक्टोरियस के बैनर तले विजयश्री को प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है । राधिका पंचोले (कप्तान)स्वर्ण पदक इन्होंने 46 किलोग्राम वर्ग में चेन्नई ओर बेंगलुरु की खिलाड़ी को हराया। वही पूरे स्पर्धा में आकर्षण का केंद्र रही महू के रोहित कौशल की चर्चित बाउट रोहित कौशल ने 42 किलोग्राम वर्ग में मदुरई ओर विशाखापत्तनम के खिलाड़ी को न सिर्फ हराया बल्कि अंतराष्ट्रीय माउंट एवरेस्ट के लिए अपनी दावेदारी भी पक्की कर ली है। वे अमय लश्करी से ट्रेनिंग ले रहे है ।एवं श्रेयस लिटिल चैंप्स स्कूल के कप्तान भी है। ईएमएस/01 मई2026