नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली सरकार 2 मई 2026 से सभी जिला कार्यालयों में जन सुनवाई कैंप शुरू कर रही है। ये कैंप हर शनिवार सुबह 9-11 बजे तक लगेंगे, जहां लोग राशन कार्ड से जुड़ी सभी समस्याओं—जैसे नया कार्ड, सुधार, पात्रता—का सीधा समाधान पा सकेंगे। इसका उद्देश्य पीडीएस को मजबूत, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है, ताकि कोई पात्र परिवार अपने हक से वंचित न रहे। दिल्ली सरकार का दावा है कि लोगों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए लगातार ऐसे कदम उठा रही है, जिससे नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आसानी से सुविधा मिल सके। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने 2 मई 2026 से दिल्ली के सभी जिला कार्यालयों में जन सुनवाई कैंप शुरू कर रहा है। ये कैंप हर शनिवार सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित होंगे, जहां लोग राशन कार्ड से जुड़ी अपनी समस्याएं—जैसे नया कार्ड बनवाना, सुधार, पात्रता और वितरण से जुड़े मुद्दे—सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे और समाधान प्राप्त कर सकेंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग ने इन कैंप के सफल संचालन के लिए विशेष टीमों की व्यवस्था की है, जो मौके पर ही जांच और समाधान सुनिश्चित करेंगी। प्राप्त शिकायतों को डिजिटल तरीके से ट्रैक किया जाएगा, ताकि समय पर फॉलो-अप हो सके और जवाबदेही बनी रहे। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन के अनुरूप है, जिसमें तकनीक आधारित और भ्रष्टाचार मुक्त पीडीएस के जरिए हर जरूरतमंद तक खाद्य सुरक्षा पहुंचाई जा रही है। जिला कार्यालयों की जानकारी और सेवाओं के लिए नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं या टोल-फ्री नंबर 1967 या 14445 पर संपर्क कर सकते हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/ मई/2026