राज्य
01-May-2026


भोपाल(ईएमएस)। बागसेवनिया इलाके में स्थित कांग्रेस कॉलोनी में बदमाशों ने एक बीटेक छात्र के घर में घुसकर मारपीट कर उसका लैपटॉप छीनकर फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने छात्र को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बताया गया है की आरोपी के भाई का पीड़ित से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोपियो की धमकी के डर से छात्र ने तीन दिन बाद पुलिस से शिकायत की। पुलिस के अनुसार, नर्मदापुरम जिले के मछेरा कलां निवासी 21 वर्षीय ओम पटेल भोपाल में शिक्षक कांग्रेस कॉलोनी में किराए से रहकर एलएनसीटी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। बीती 26 अप्रैल की शाम करीब छह बजे वह अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। उसी समय तीन-चार युवक जबरन अंदर घुस आए। इनमें मिलन चौधरी और राज पटेल को वह पहले से जानता था। आरोप है कि मिलन का ओम के बड़े भाई से पैसों का विवाद है। इसी बात को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर ओम के साथ मारपीट करते हुए उसका लैपटॉप छीन लिया और पासवर्ड भी मांगते रहे। मना करने पर उसे और पीटा गया। घटना के बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। डर के कारण छात्र ने उस समय शिकायत नहीं की और तीन दिन तक घर में ही रहा। बाद में उसने परिजनों को सारी बात बताई और परिवार वालो की समझाइश पर बीते दिन बागसेवनिया थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शरू कर दी है। जुनेद / 1 मई