भोपाल(ईएमएस)। बागसेवनिया इलाके में फ्रेंचाइजी के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 40 लाख की ठगी किये जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बावड़िया कलां निवासी राजकुमार गुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया की उन्होनें फेसबुक पर टास्कर ग्लोबल प्रा.लि. का विज्ञापन देखा था। संपर्क करने पर कंपनी प्रतिनिधियों ने खुद को मप्र का सेल्स मैनेजर व वरिष्ठ अधिकारी बताते हुए भोपाल में मुलाकात की और हेल्थ केयर मॉल खोलने पर हर महीने लाखों कमाने का विश्वास दिलाया। झांसे में आकर पीड़ित ने करीब 40 लाख रुपये इंवेस्ट कर दिए। इसमें फ्रेंचाइजी फीस, दुकान का किराया, फर्नीचर, आदि खर्च शामिल थे। जनवरी 2025 में भेल संगम चौराहे पर दुकान का एग्रीमेंट किया। जुलाई 2025 में मॉल शुरू हुआ। शुरुआत से कंपनी ने न तो स्टाफ उपलब्ध कराया न ही तरीके से संचालन किया। अक्टूबर में उन्हें ड्रग लाइसेंस कैसिंल होने का नोटिस मिला, जिसे कंपनी ने कहने के बाद भी रिन्यू नहीं कराया। जिसके कारण मॉल बंद हो गया। बाद में कंपनी के अधिकारियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। परेशान होकर फरियादी पुलिस के पास पहुचें, जहॉ आवेदन की जॉ के बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। जुनेद / 1 मई