राज्य
01-May-2026


इन्दौर (ईएमएस) हत्या के आरोप में सजा काट रहे एक कैदी की मौत हो गई। उसकी दोनों किडनियां फेल हो चुकी थी और उसका इलाज चल रहा था इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मृतक कैदी का नाम बद्री पिता मुन्नालाल निवासी मंदसौर है। उसको कुछ समय पहले इंदौर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। इस दौरान उसकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। जेल प्रशासन के अनुसार बद्री की दोनों किडनियां खराब हो चुकी थी हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन ने जब परिजन को सूचना दी तो उन्होंने शव लेने से इनकार कर दिया। जिसके बाद अब जेल प्रशासन विधि अनुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मृतक का अंतिम संस्कार कराएगा। आनंद पुरोहित/ 01 मई 2026