उन्नाव (ईएमएस)। यूपी के उन्नाव जिले के निगोहा-कालूखेड़ा मार्ग पर तिसंधा तालाब के पास साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार बाइक भी सड़क किनारे गिर गई। घटना में वृद्ध की मौत के साथ बाइक सवार दो साथी घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जानकारी के अनुसार मौरावां थानाक्षेत्र के चिलौली गांव निवासी अखिलेश शुक्ला (62) खेती करते थे। बृहस्पतिवार रात आठ बजे वह काम से साइकिल से निकले थे। निगोहा-कालूखेड़ा मार्ग पर तिसंधा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी और खुद अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। हादसे में अखिलेश की घटनास्थल पर मौत हो गई। बाइक सवार तीन युवकों में रायबरेली जिले के थाना बछरावां के गांव रामपुर सुदौली निवासी शिवा रावत (28) और उसका साथी सुजीत कुमार घायल हो गए। पुलिस घायलों को सीएचसी लाई। जहसं डॉक्टरों ने शिवा को मृत घोषित कर दिया। जितेन्द्र 01 मई 2026