राज्य
01-May-2026


कन्नौज (ईएमएस)। यूपी के कन्नौज जिले में शादी समारोह से लौट रहे लोगों की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब उनकी स्कार्पियो गाड़ी को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज तिर्वा में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा नादेमऊ निवासी कौशलेंद्र कुमार उर्फ लवली गुप्ता के पुत्र सूरज की शादी छिबरामऊ के एक निजी गेस्ट हाउस में थी। समारोह में शामिल होकर सभी लोग स्कार्पियो से वापस लौट रहे थे। तभी चौकी से पहले तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चालक श्याम सुंदर (27) पुत्र अमरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामा देवी (45) पत्नी शैलेन्द्र कौशल ने मेडिकल कॉलेज तिर्वा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों में उपासना (38), श्वेता (32), पीहू (4) और ईशू (6) शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है। जितेन्द्र 01 मई 2026