बस्ती (ईएमएस)। बाढ कार्य खण्ड बलरामपुर में अधिशासी अभियन्ता की उपस्थिति में उनकेे कक्ष में खण्ड में कार्यरत जूनियर इन्जीनियर अरुण कुमार, पर विभाग के ही दबंग कर्मियों प्रारूपकार राजेश कुमार और वरिष्ठ सहायक विकास माथुर, अनिल कुमार मिश्र, शैलेन्द्र आदि द्वारा जान लेवा हमले का मामला गरमाता जा रहा है। शुक्रवार को सिविल डिप्लोमा इंन्जीयर्स संघ प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर संघ के अतिरिक्त महासचिव पूर्वी क्षेत्र ई. रवि यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियांें और अभियन्ताओं ने अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय के समक्ष 1 मई मजदूर दिवस को धरना देने के साथ ही डीएम को ज्ञापन भेजा गया। धरने में देवी पाटन मण्डल के मण्डल अध्यक्ष इ. हंसराज, उप महासचिव इ. सुनील, ई. राजमल वर्मा, इ. रामसभार, जितेन्द्र कुमार, रवि कुमार, धर्मेन्द्र दूबे, गुरू प्रकाश सन्त, अविनाश भारती, अमरेन्द्र पटेल, अजीत यादव, भोलेन्द्र यादव, सुभाष सिंह, धर्मेन्द्र, आर.के. सरोज के साथ ही अनेक इंजीनियरों ने जूनियर इन्जीनियर अरुण कुमार के साथ अभद्रता की घटना पर रोष व्यक्त किया। मांग किया कि इस मामले में दोषियों के विरूद्ध तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चत किया जाय। जब तक न्याय नहीं मिल जाता चरणबद्ध रूप में आन्दोलन जारी रहेगा। ईएमएस / 01 मई 2026