क्षेत्रीय
01-May-2026
...


एसडीएम सोहागपुर ने किया क्षेत्र के विभिन्न गेहूं उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण नर्मदापुरम (ईएमएस)। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में गेहूं उपार्जन हेतु निर्धारित उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। निर्बाध एवं सुचारू गेहूं खरीदी के उद्देश्य से जिला उपार्जन समिति, समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं खंड स्तरीय समिति द्वारा लगातार उपार्जन केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) सोहागपुर प्रियंका भलावी, तहसीलदार श्री रामकिशोर झरबड़े एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा रबी उपार्जन 2026 की सतत मॉनिटरिंग के तहत विभिन्न वेयरहाउसों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विशाल, सावी, विजयलक्ष्मी, नर्मदा एवं बालाजी वेयरहाउस में व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने तोल कांटों की शुद्धता, गेहूं तौल कार्य की प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता, स्टैकिंग व्यवस्था, किसानों के लिए पेयजल एवं छाया की व्यवस्था, साथ ही परिवहन एवं भंडारण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उपार्जन कार्य को पूर्ण पारदर्शिता, समयबद्धता एवं सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त खुले में रखे गेहूं के स्कंध को संभावित वर्षा से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों द्वारा दिए गए। ईएमएस / / 01, मई, 2026