अंतर्राष्ट्रीय
01-May-2026


टेक्सास (ईएमएस)। अमेरिका के टेक्सास में एक दर्दनाक विमान हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक छोटा निजी विमान उड़ान के दौरान अचानक नियंत्रण खो बैठा और जमीन से टकराकर क्रैश हो गया। टक्कर के बाद विमान में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर ही सभी सवार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन और राहत दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी या मौसम संबंधी कारणों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हादसे की असली वजह का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) और अन्य जांच एजेंसियां मलबे की जांच कर रही हैं और ब्लैक बॉक्स से जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, विमान में सवार सभी लोग एक ही समूह के थे और किसी के भी जीवित बचने की संभावना नहीं रही। सुबोध/०१-०५-२०२६