अंतर्राष्ट्रीय
01-May-2026


तेहरान (ईएमएस)। ईरान की सत्ता में अंदरूनी खींचतान तेज होती दिख रही है, जहां विदेश मंत्री अब्बास अराघची को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर ग़ालिबफ अराघची को पद से हटाने पर विचार कर रहे हैं। अराघची पर आरोप है कि वे शक्तिशाली इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजी) के निर्देशों पर काम कर रहे हैं और महत्वपूर्ण निर्णयों में राष्ट्रपति को नजरअंदाज कर रहे हैं। खासतौर पर परमाणु वार्ताओं के दौरान उनकी भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति और आईआरजीसी के बीच भी मतभेद बढ़ रहे हैं, जिससे सरकार के भीतर टकराव की स्थिति बन गई है। संसद में भी इस विवाद की झलक देखने को मिली, जहां कुछ कट्टरपंथी नेताओं ने सरकार के रुख का समर्थन करने से इनकार कर दिया। इसी बीच, अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव और क्षेत्रीय हालात ने स्थिति को और जटिल बना दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर यह खींचतान जारी रही, तो ईरान की विदेश नीति और आंतरिक स्थिरता दोनों पर असर पड़ सकता है। सुबोध/०१-०५-२०२६