भोपाल (ईएमएस )। बिजली कंपनी मेंटेनेंस कार्य के चलते भोपाल के करीब 30 इलाकों में शनिवार को 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें पटेल नगर, बांसखेड़ी, बाग सेवनिया, जाटखेड़ी, इब्राहिमपुरा, रायसेन रोड, सूरज नगर, सेवनिया गौंड, बरखेड़ीकलां, गौरागांव समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। इन इलाकों में पड़ेगा असर सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक भैंसाखेड़ी, मंडी बैरागढ़, सीहोर नाका, स्टेशन रोड, टी वार्ड एवं आसपास। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक सुमित्रा परिसर, बांसखेड़ी, सौम्या एवर ग्रीन, शिव जानकी वाटिका, सिग्नेचर ग्रीन, 610 क्वार्टर एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बागसेवनिया, लक्ष्मी परिसर, जाटखेड़ी, बाग मुगालिया बस्ती एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक नदीम रोड, इब्राहिमपुरा, यूनानी सफाखाना, मारवाड़ी रोड, पिपलिया पेंदे खां एवं आसपास। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शुभम ग्रीन, पटेल नगर, रायसेन रोड, आईबीडी कैम्पस, वर्धमान, सूरज नगर, सेवनिया गौंड, बरखेड़ीकलां, गौरागांव, बिसनखेड़ी, बीलखेड़ा एवं आसपास।