राज्य
01-May-2026


आरोपी पहचान छिपाकर होने वाले थे फरार जिनको किया गया गिरफ्तार । भोपाल (ईएमएस) । भोपाल शहर में शरीर संबंधी ,सम्पत्ति संबंधी एवं नशे के अवैध कारोबार के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के संबंध मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल संजय कुमार द्वारा भोपाल पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम मेंअतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अवधेश गोस्वामी एवं पुलिस उपायुक्त जोन – 03,04 भोपाल मयूर खंडेलवाल द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । जिसके तारतम्य में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज राकेश सिंह बघेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए नादरा बस स्टैंड से अपने साथ ले जाकर मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता अर्जित की हैं। फरियादी जसवंत निवासी शबरी नगर थान कमला नगर का निवासी है तथा आरोपीगण थाना कमला नगर क्षेत्र व थाना छोला मंदिर क्षेत्र एवं अन्य स्थानों के निवासी है । फरियादी एवं आरोपीगण एक दुसरे के पूर्व परिचित है । दिनांक 27.04.2026 को फरियादी जसवंत उसके दोस्तों के साथ शबरी नगर(थाना कमला नगर) से किसी काम से नादरा बस स्टैंड य़ा था जहां पर उसे आरोपी प्रेम थापा मिला जिससे उसकी बातचीत हुई व प्रेम थापा ने उसको बोला कि धूम कर आते है । प्रेम थापा व उसके साथियों के साथ भानपुर ब्रिज के पास पहुँचे जहां मैदान(खाली जगह) में जसवंत के साथ आरोपीगणों द्वारा मारपीट की गई । जिसपर अपराध क्र. 196/26 धारा 110,115(2),296ए,351(2),3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया । घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया जाकर दिशा निर्देश प्राप्त कर टीम गठित की गई । मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि प्रकरण के आरोपी 1. प्रेम थापा 2. रितिक यादव उर्फ लिल्ली 3. प्रिंस यादव जो घटना के बाद पहचान छिपाकर फरार होने की फिराक में है । तत्काल कार्यवाही करते हुए टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड कर गिरफ्तार किया गया । शेष आरोपियों की तालश में टीमे रवाना है जिनको भी शीघ्र गिरफ्तारी किया जायेगा । गिरफ्तार आरोपी का विवरणः – 1. प्रेम थापा पिता मिनराज थापा उम्र 20 साल निवासी ई 15/17 शिवाजी नगर ,06 नम्बर हाकर्स के पास एमपीनगर भोपाल आपराधिक रिकार्ड क्र अपराध क्र धारा थाना 1 73/25 304(2),3(5) बीएनएस अरेरा हिल्स 2 410/25 296,118(1),119(1),3(5) बीएनएस 25 आर्म्स एक्ट हबीवगंज 3 395/25 110,118(1),296,3(5) बीएनएस कमला नगर 4 54/26 296ए,119(1),351(3),3(5) बीएनएस कमला नगर 5 55/26 25 आर्म्स एक्ट कमला नगर 6 196/26 110,118(1),115(2),351(2),3(5) बीएनएस हनुमानगंज 2. रितिक यादव उर्फ लिल्ली पिता पहलवान यादव उम्र 21 साल निवासी बी एस कान्वेन्ट स्कूल के पास ,शबरी नगर थाना छोला मंदिर भोपाल आपराधिक रिकार्ड क्र अपराध क्र धारा थाना 1 1147/19 294,323,506,34 भादवि निशातपुरा 2 448/21 379 भादवि निशातपुरा 3 535/20 294,324,341,506 भादवि छोला मंदिर 4 529/21 294,324,327,506 भादवि छोला मंदिर 5 560/21 392 भादवि 25 आर्म्स एक्ट छोला मंदिर 6 107/22 323,506,34 भादवि श्यामला हिल्स 7 127/22 302,34 भादवि 25 आर्म्स एक्ट छोला मंदिर 8 196/26 110,118(1),115(2),351(2),3(5) बीएनएस हनुमानगंज 3. प्रिंस यादव पिता राकेश यादव उम्र 20 साल निवासी यादव शादी हाल के पास ,शिवनगर छोलामंदिर भोपाल अपराधिक रिकार्ड क्र अपराध क्र धारा थाना 1 127/22 302,34 भदावि 25 आर्म्स एक्ट छोला मंदिर 2 196/26 110,118(1),115(2),351(2),3(5) बीएनएस हनुमानगंज वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी,निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया,उनि अमित भदौरिया उनि विवेक शर्मा प्रआर 2570 सुनील दुबे आर 3582 आशीष त्यागी आर 3498 राकेश मंडलोई आर 4267 धनंजय भदौरिया आर 3771 संजीव भदौरिया आर 4748 अरविन्द बघेल की सराहनीय भूमिका रही है । जुनेद/01 मई2026