राज्य
01-May-2026


थाना रातीबड को मिली सफलता अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार । भोपाल (ईएमएस) । शहर में मादक पदार्थ के अवैध परिवहन एवं विक्री पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्रीमान अवधेश कुमार गोस्वामी द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित गया है । उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-01 अखिल पटेल के मार्ग दर्शन में एवं अति पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे , सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती अंकिता खातरकर के निर्देशन में, व थाना रातीबड़ थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा के नेतृत्व में थाना रातीबड़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ आरोपी के खिलाफ की एनडीपीएस एक्ट के तहत की कार्यवाही । दिनांक 28.04.2026 को विश्वसनीय मुखविर से सूचना पर जिसका नाम एक व्यक्ति जिसका नाम रामलाल मालवीय उम्र 41 साल निवासी सेवनिया गौड सूरज नगर भोपाल है में निवासरत है, जो लाल एवं ग्रे कलर की सेंडो बनिया, व नीचे काले कलर का हाफ पेंट पहने है जिसके हाथ में हरे कलर की पालीथीन है, जिसमें मादक पदार्थ गांजा है जो मादक पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में खडा मिलने पर मुखविर की उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया। बाद हमराह स्टाफ व गवाहान के घेराबंदी कर पकडा जिसने अपना नाम रामलाल मालवीय उम्र 41 साल निवासी सेवनिया गौड सूरज नगर भोपाल का रहना बताया । जिससे मादक पदार्थ गांजा कुल बजन 159 ग्राम, 300 रूपये नगदी एवं एक रियलमी कंपनी के मोबाईल को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी ने पूँछताँछ मे बताया कि मादक पदार्थ गांजा बेचने के लिये मेरा लडका आनंद मालवीय लाकर देता है, आरोपी रामलाल मालवीय व आनंद मालवीय के विरूद्ध अपराध 143/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । जुनेद/01 मई2026