राज्य
01-May-2026


भोपाल (ईएमएस) । नगरीय क्षेत्र भोपाल में हो रही अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाशों के विरूद्ध नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमार (IPS) एवं अति. पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी (IPS) द्वारा लगातार निर्देश दिये जा रहे है । उक्त दिशा निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त महोदय, मयूर खण्डेलवाल (IPS) द्वारा क्षेत्र में हो रही अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके पालन में अति. पुलिस उपायुक्त महोदय श्रीमती शालिनी दीक्षित (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त शाहजहानाबाद संभाग अनिल वाजपेयी के सतत मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा 10 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । दिनांक 01/05/2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति बैरसिया बस स्टेण्ड के पीछे चिमनी के पास एक ग्रे कलर के ट्राली बैग में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) रखे हुए है जो तस्करी करने की करने की फिराक में है जिसे हमराह बल एवं साक्षियों की मदद से घेरा बंदी कर पकड़ा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम राजकुमार वाल्मिकी पिता स्वं. राजा राम वाल्मिकी उम्र 45 साल निवासी मनं. 1521 गोकुल किराना स्टोर के पास भीम नगर थाना अरेरा हिल्स भोपाल का होना बताया जिसके पास रखे ट्राली बैग की तलासी ली गयी जिसमें अवैध मादक पदार्थ 10 किलो ग्राम गांजा कीमती करीब 04 लाख रू. का मिला जिससे गांजा रखने के संबंध में वैध लायसेंस मांगा जो नहीं होना बताया जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अप. क्र. 109/26 धारा 8/20 NDPS एक्ट का पंजीबद्ध कर विधि सम्मत कार्यवाही की गयी गयी । जप्त सामग्री - अवैध मादक पदार्थ 10 किलो ग्राम गांजा कीमती करीब 04 लाख रू. गिरफ्तार आरोपी - राजकुमार वाल्मिकी पिता स्वं. राजा राम वाल्मिकी उम्र 45 साल निवासी मनं. 1521 गोकुल किराना स्टोर के पास भीम नगर थाना अरेरा हिल्स भोपाल आरोपी का गिरफ्तार आपराधिक रिकार्ड क्र. अप. क्र. धारा थाना 1 209/12 294,506,34 भादवि. ए.पी. नगर 2 753/14 25 आर्म्स एक्ट जहांगीराबाद 3 272/17 36 बी आब. एक्ट टी.टी. नगर 4 60/23 294,323,506 भादवि. अरेरा हिल्स 5 109/26 8/20 NDPS Act टीलाजमालपुरा 6 651/11 25 आर्म्स एक्ट कोहे-फिजा थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय, उनि. राजीव पुरोहित ,उनि. बी.पी विश्वकर्मा, प्र.आर नेपाल सिहं, आर. अनिकेत, आर.जीतेन्द्र पाल, आर .बाबू खान, आर .अरविंद वर्मा, आर. मुकेश,म.आर कविता,म.आर आकांक्षा की सराहनीय भूमिका रही। जुनेद/01 मई2026