एआईसीसी में आपकी जो पकड़ है वो हमारी नहीं आप वेणुगोपाल के सबसे प्रिय जीतू बोले ..आप का ही चेला हूं भोपाल (ईएमएस) । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने जीतू पटवारी की एआईसीसी में पकड़ को लेकर बात कही है। राजधानी में कांग्रेस के मंच से दिग्विजय सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर जो कहा उसके राजनीतिक गहलयारों में कई मायने निकालके जा रहे है । जहां विपक्षी दल इसें आपसी खींचतान बता रहा है वही कांग्रेस इसें अच्छे माहौल की सार्थक चर्चा बता रहे हैं। दरअसल, शुक्रवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक हुई थी। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई वरिरूठ नेता मौजूद थे। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि जीतू पटवारी इस समय ऐसे प्रदेश अध्यक्ष हैं जिनकी एआईसीसी में सबसे ज्यादा पकड़ है। वह वेणुगोपाल से जो चाहे लिखवा सकते हैं। यह कहा दिग्विजय सिंह ने दिग्विजय सिंह ने मंच से कहा कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की एआईसीसी में बहुत पकड़ है। उन्होंने कहा कि केसी वेणुगोपाल से आप कुछ भी लिखवाकर ला सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जितने फ्री जीतू पटवारी केंद्रीय नेतृत्व के साथ हैं, उतना कोई और प्रदेश अध्यक्ष नहीं है। दिग्विजय की यह बात सुनकर जीतू ने कहा कि चेला तो आपका हूं। दिग्विजय ने किया पलटवार जीतू पटवारी के मैं आपका ही चेला हूं कहते ही दिग्विजय सिंह हंसने लगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि - गुरु रह गया गुड़ और चेला बन गया शक्कर।Ó यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगें। आशीष पाराशर