शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पश्चिमे तिथि, दोइज, रविवार, विशाखा नक्षत्रे, वल योगे, तैतिल करणे, वृश्चिक की चंद्रमा, त्रिपुस्कर योगे, विद्या आरंभ, व्यापार वाहन क्रय विक्रय, लघु वृक्षारंभ मुर्हूत, सूती स्नान तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल तथा स्वाभिमानी, कुशल वक्ता, अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, कुशल कार्यकर्ता, जिद्दीहठी, सैनिक, सिपाही, तुनक मिजाजी, सिपाही, उत्तम वृत्ति वाला, योगीभोगी, वक्ता होगा। मेष राशि :- उद्विघ्नता से बचिए, मानसिक बेचैनी, प्रत्येक काम में विलम्ब होगा। वृष राशि :- आकस्मिक भ्रम, शारीरिक क्षमता में कमी, ध्यान दें। मिथुन राशि :- योजनाएं फलीभूत हों, आकस्मिक चिंताऐं बनी रहेंगी, ध्यान दें। कर्क राशि :- सोचे हुए कार्य बनेंगे, योजनाएँ फलीभूत होंगी, इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे। सिंह राशि :- आशानुकूल सफलता से हर्ष होगा, व्यवस्था तथा कुटुम्ब से निकटता। कन्या राशि :- व्यवस्था, कुशलता से संतोष, अर्थ व्यवस्था अनुकूलता तथा कुटुम्ब सुख। तुला राशि :- अनायास दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने से हानि होगी, कष्टकारी समय, ध्यान दें। वृश्चिक राशि :- समृद्धिवर्धक योग बनेंगे, अधिकारी वर्ग समर्थन करेगा, कार्य फलप्रद बनेंगे। धनु राशि :- समय की अनुकूलता से आप लाभांवित हों, शुभ समाचार प्राप्त हों, कार्य बनेंगे। मकर राशि :- स्त्री शरीर कष्ट, कुटुम्ब में सुख वर्धक योजनापूर्ण होंगी, ध्यान दें। कुंभ राशि :- कष्ट, दुर्घटना से बचिये, कुटुम्ब की समस्या से परेशानी होगी। मीन राशि :- स्थिति में सुधार होगा, कार्य-व्यवस्था में अनुकूलता, अधिकारी वर्ग से तनाव होगा। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका