क्षेत्रीय
02-May-2026
...


जांजगीर-चांपा (ईएमएस)। शहर में राहगीरों को डराने और वारदात की फिराक में धारदार हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से हथियार भी जब्त किए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के अनुसार, पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पेंड्री क्षेत्र में दो युवक हथियार लहराकर लोगों को डरा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज सूर्यवंशी (22), पिता अशोक सूर्यवंशी और दीपक सूर्यवंशी (30), पिता छोटेलाल सूर्यवंशी, दोनों निवासी पेंड्री के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। समय रहते कार्रवाई होने से क्षेत्र में संभावित वारदात को टाल दिया गया और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। - (ईएमएस) 02 मई 2026