राजगढ़(ईएमएस)l नरसिंहगड़ ब्लॉक सहित जिले के उपासक - उपसिकाओ के संयुक्त तत्वाधान में 1 मई को विश्वगुरु तथागत गौतम बुद्ध की 2570वीं त्रिगुण पावन पूर्णिमा (जयंती) करुणा बौद्ध विहार झाड़ला में बड़ी धूमधाम से मनाई गई l इस पावन अवसर पर करुणा बुद्ध विहार में रंग-बिरंगी लाइटों के साथ उपासिकाओं द्वारा मनमोहक रंगोली बनाई गई l विश्वगुरु तथागत गौतम बुद्ध परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। कार्यक्रम के शुभारंम में पंचशील ध्वजारोहण एवं विश्वगुरु तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर मोमबत्ती एवं अगरबत्ती प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए, इसके साथ ही यहाँ उपस्थित सामाजिक लोगों ने विश्वरत्न बौद्धत्व डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किए, वहीं उपासिकाओं ने विश्वगुरु तथागत गौतम बुद्ध की वंदना एवं परित्राण पाठ किया। अंत में गौतम बुद्ध की जयंती पर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ राजेन्द्र सूर्यवंशी ने समाजजनों को सम्बंधित करते हुए कहा कि मानव -मानव एक समान है और इंसानीयत ही सबसे बड़ा धर्म है l जिस इंशान में करुणा का भाव नही वो शैतान के समान है l तथागत गौतम बौद्ध ने हमेशा लोगों को दया धर्म और प्रेम की शिक्षा दी है, जिससे हमारा जीवन श्रेष्ट बन जाता है l उन्होंने लोगों से आह्वान किया की वे अंधविश्वास और सामाजिक बुराईयों को त्याग कर शिक्षा की और आगे बड़े, क्योंकि शिक्षा ही समाज और देश को प्रगति पर ला सकती है l बच्चों का भविष्य भी शिक्षा में ही निहित है, इसलिये बच्चों को जरूर पढ़ाए l कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे - निखिल/राजगढ़/2/5/2026