क्षेत्रीय
02-May-2026
...


- मासिक बैठक में बूथवार मतदाता सूची के सघन निरीक्षण पर जोर बस्ती (ईएमएस)। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मतदाता सूची के गहन निरीक्षण, छूटे हुये लोगों का नाम जुड़वाने, संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर मतदाता सूची और एसआईआर की समीक्षा आदि विन्दुओं पर विचार किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाय। बूथवार मतदाता सूची का गहन निरीक्षण कर ले और खामियों को तत्काल प्रभाव से दूर कराया जाय। कहा कि ध्यान रहे कि कोई पात्र मतदाता चुनाव में मतदान से वंचित न रहने पाये। मासिक बैठक को पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ मो. स्वालेह, दयाशंकर मिश्र, पूर्व विधायक राम जियावन, मो. सलीम, गीता भारती, राजेन्द्र चौधरी, समीर चौधरी अभिषेक यादव, आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के मनमाना कारगुजारियों से ऊब चुकी है। लोग बदलाव के पक्ष में है ऐसे में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष तेज करने के साथ ही जरूरतमंदों का सहयोग करें और उन्हें पार्टी के नीति, कार्यक्रमों से जोड़े। पूरा प्रयास करें कि कोई मतदाता छूटने न पाये। बैठक में सौरभ मिश्र, मुरलीधर पाण्डेय, संजय गौतम, राम सिंह यादव, आर.डी. निषाद, राहुल सिंह, गुलाब सोनकर, आर.डी. गोस्वामी, अजय यादव, विजय लक्ष्मी, बबिता सिंह, सुशीला, तूफानी यादव, श्याम सुन्दर यादव, अकबर अली, रामशंकर निराला, जहीर अंसारी, सूर्य प्रताप सिंह, राज मोहन सिंह, भोला सिंह, पंकज निषाद, राजेन्द्र चौरसिया, दीनानाथ चौरसिया, घनश्याम यादव, नितराम चौधरी, हनुमान चौधरी, हरि प्रसाद चौधरी, देवनाथ यादव, सुशील यादव, फौजदार यादव, राम सुरेश सोनकर, आदित्य विक्रम यादव,सिंह, लालमणि चौहान, नदीम तबरेज, रणजीत यादव, जोखूलाल यादव के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। बैठक के अंत में सपा नेता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल कयूम के माता के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। .../ 2 मई /2026