राज्य
02-May-2026


जबलपुर (ईएमएस)। गोराबाजार थाना अतंर्गत दुर्गा कालोनी में घर में घुसकर सिलेंडर एवं मशीन चुराने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से 2 गैस सिलेण्डर एवं एक पानी की मोटर मशीन जब्त की है| गोराबाजार पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गा कालोनी निवासी 40 वर्षीय ड्राइवर सुशील रजक गत दिवस अपने घर पर ताला लगाकर दोस्त के साथ चला गया था, जहां से शाम 4 बजे घर वापस आया तो किचिन में रखे 2 गैस सिलेंडर एवं एक पानी की मशीन गायब थी। सीसीटीव्ही फुटेज चैक करने पर चिराग राजपूत अपने साथियो के साथ बाउंड्री कूदकर घर में घुसकर सिलेण्डर एवं पानी की मशीन चोरी कर ले जाते दिख रहे है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305ए बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस ने महाराणा प्रताप चौक निवासी 25 वर्षीय चिराग राजपूत, 21 वर्षीय सतीश अहिरवार और 31 वर्षीय अंश चौधरी को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 गैस सिलेण्डर एवं एक पानी की मोटर मशीन जब्त की है| पूछताछ करने पर तीनों ने चोरी की बात स्वीकार की| पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं। सुनील साहू / मोनिका / 02 मई 2026/ 05.25