राज्य
02-May-2026


जामताड़ा(ईएमएस)।मिहिजाम थाना क्षेत्र के बोदमा अंतर्गत जीतपुर के जंगल में शनिवार को उस समय हड़कम्प का माहौल बन गया जब ग्रामीणों ने एक युवक और युवती का शव एक साथ जमीन पर पड़ा देखा। घटना की खबर इलाके में तेजी से फैल गई।स्थानीय लोगों ने जंगल के अंदर दो शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी ।सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान भी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। युवक की पहचान बोदमा ग्राम निवासी सागेन हेंब्रम के रूप में हुई है वह पहले से ही शादीशुदा था वही युवती की पहचान पश्चिम बंगाल के सालनपुर थाना अंतर्गत कल्याणश्वेरी निवासी मालती मुर्मू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। एक साथ दो शव मिलने की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कर्मवीर सिंह/02मई/26