राज्य
02-May-2026


जबलपुर (ईएमएस)। रांझी थाना अतंर्गत मड़ई चौधरी मोहल्ला में पुरानी रंजिश पर दो बदमाशों ने एक युवक के घर में घुसकर गालीगलौज व मारपीट कर दी| वहीं बीच बचाव करने आई युवक की मां, भाभी को गालियां दी और ईट से उसकी ब्रेजा कार में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी| रांझी पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मड़ई चौधरी मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय महेंद्र सूर्यवंशी के घर देर रात घर 12.25 बजे लेखराम चौधरी और अजय चौधरी दोनों घर आए और पुरानी रंजिश पर गालीगलौज व मारपीट कर दी| उसकी मॉ एवं भाभी बीच बचाव करने आयी तभी अंजली चौधरी ने ईट उठाकर उसकी ब्रेजा कार में तोडफोड कर दी, विरोध करने पर महेंद्र पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296 बी, 333, 118(1), 324(4), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 02 मई 2026/ 05.25