जबलपुर (ईएमएस)। गढ़ा थाना अतंर्गत नई बिल्डिंग के पास पिता को फोन लगाने के लिए मोबाइल निकाल रहे एक युवक का मोबाइल स्कूटी सवार तीन लड़कों ने झपट्टा मारकर ले भागे| गढ़ा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार जवाहर नगर कोतवाली जिला सतना निवासी 32 वर्षीय सागर निगम परिजन के इलाज हेतु मेडिकल कालेज आया है| गत रात 8.30 बजे मेडिकल कालेज के बाहर से चाय लेकर जाते समय नयी बिल्डिंग के पास पहुंचा और पिता को फोन लगाने हेतु मोबाईल निकाला तभी एक स्कूटी पर सवार अज्ञात तीन लड़कों ने उसके हाथ से उसका मोबाईल ओप्पो कम्पनी का झपट कर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की ओर भाग गये। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 02 मई 2026/ 05.25