राज्य
02-May-2026


हादसे : पनागर और मझौली क्षेत्र में 2 घायल जबलपुर (ईएमएस)। पनागर और मझौली थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के तीन मामले सामने आए हैं| इस सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं दो घायल है| जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| पनागर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात 10 बजे बघेली मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में घायल रामकरण यादव को स्वास्तिक अस्पताल जबलपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां से देर रात उनके दामाद अंकित यादव गत रात 1.28 बजे उन्हें मेडिकल रिफर किए, मेडिकल अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने परीक्षण कर रामकरण यादव को मृत घोषित कर दिया। इसी तरह पनागर में ग्राम मोहतरा से लगुन कार्यक्रम में एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 जेडआर 8770 से पनागर जा रहे अमरदीप चौधरी , मंगली चौधरी और रामचरण चौधरी का एनएच 30 रोड बंजारी माता मोड़ के पास रात करीब 9 बजे एक्सीडेंट हो गया| सूचना पर परिजन वीरेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचा और तीनों घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने चैक कर 42 वर्षीय मंगला चौधरी को मृत घोषित कर दिया| वहीं घायल अमरदीप और रामचरण को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया| इसी प्रकार मझौली में ग्राम सरौदा निवासी 40 वर्षीय अनिल राजपूत गत दिवस बब्बू राजपूत की लड़की की शादी कार्यक्रम में ग्राम बुडरई गया था| देर रात करीब 12.30 बजे सूचना मिलने पर चचेरा भाई पुष्पराज सिंह अपने दोस्त सतेंद्र राजपूत के साथ मौके पर पहुंचा जहां बेहोशी की हालत में अनिल राजपूत को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल मझौली लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने चैक कर अनिल राजपूत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 02 मई 2026/ 05.32