क्षेत्रीय
02-May-2026
...


- कलेक्टर श्रीमती पाल की परीक्षार्थियों के लिए अपील - 3 मई रविवार को आयोजित होगी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की नीट परीक्षा सागर (ईएमएस)। परीक्षार्थी चिंता रहित होकर परीक्षा दें, उक्त अपील कलेक्टर श्रीमती पाल ने परीक्षार्थियों से की। 3 मई 2026 रविवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के सफल एवं सुचारु आयोजन हेतु सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।कलेक्टर प्रतिभा पाल ने पांच परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, छांव, टेंट, टेबल-कुर्सी तथा कक्षाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्रीमती पाल ने परीक्षा की पारदर्शिता एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, कक्षाओं में पंखों की व्यवस्था, स्वच्छ व कार्यशील वॉशरूम तथा दरवाजे-खिड़कियों को व्यवस्थित रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उल्लेखनीय है कि नीट परीक्षा 2026 का आयोजन 3 मई 2026 को दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक किया जाएगा। सागर में परीक्षा हेतु पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक, उत्कृष्ट विद्यालय बस स्टैंड सागर, शासकीय कन्या महाविद्यालय बस स्टैंड सागर, आर्मी पब्लिक स्कूल मकरोनिया रोड, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 राजघाट रोड परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा शासन के निर्देशानुसार सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं। - प्रतिबंधित वस्तुएँ उम्मीदवारों को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र के अंदर स्टेशनरी सामग्री (छपी हुई या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्योमेट्री/पेन/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेज़र, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर आदि, कोई भी संचार उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड आदि, अन्य वस्तुएँ जैसे वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, बेल्ट, कैप आदि, कोई भी घड़ी/कलाई घड़ी, ब्रेसलेट, कैमरा आदि, कोई भी आभूषण/धातु की वस्तुएँ, कोई भी खाद्य सामग्री (खुली या पैक), पानी की बोतल (सिर्फ पारदर्शी बोतल को छोड़कर) आदि, कोई भी अन्य वस्तु जो अनुचित साधनों (Unfair Means) के लिए उपयोग की जा सकती हो, जैसे छिपे हुए संचार उपकरण (माइक्रोचिप, कैमरा, ब्लूटूथ डिवाइस आदि)।यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा केंद्र के अंदर उपरोक्त प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ पाया जाता है, तो इसे अनुचित साधनों का उपयोग माना जाएगा और उसके विरुद्ध संबंधित नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्र किसी भी ऐसी वस्तु (जैसे बैग/सामान/पैसे आदि) की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार नहीं होगा, जो उम्मीदवार द्वारा लाई गई हो। - प्रवेश पत्र हेतु निर्देश (उम्मीदवारों के लिए) यदि कोई उम्मीदवार ‘प्रवेश पत्र (Admit Card)’ का प्रिंटआउट लिए बिना परीक्षा केंद्र पर पहुंचता है, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रवेश पत्र को परीक्षक (Invigilator) द्वारा सुरक्षित रूप से एकत्र किया जाएगा। उम्मीदवार अपने संदर्भ के लिए इसकी एक अतिरिक्त प्रति रख सकता/सकती है। उम्मीदवारों को 2 पासपोर्ट साइज फोटो लाने की सलाह दी गई है—एक प्रवेश पत्र पर चिपकाने के लिए और एक परीक्षा कक्ष में उपस्थिति पत्रक (Attendance Sheet) पर चिपकाने के लिए। इसके अलावा, निर्धारित प्रारूप में पोस्टकार्ड साइज फोटो (प्रवेश पत्र के पेज 02 पर) भी डाउनलोड करते समय उपलब्ध रहेगा। NTA द्वारा विवरण भरने और OMR उत्तर पत्रक पर उत्तर अंकित करने के लिए काले बॉल प्वाइंट पेन उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को केवल निम्नलिखित दस्तावेज लाने की अनुमति है। जो उम्मीदवार ये दस्तावेज नहीं लाएंगे, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्हें अयोग्य घोषित किया जा सकता है।किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश पत्र में दिए गए दिनांक/समय के अलावा परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने की अनुमति नहीं होगी। केंद्र परिवर्तन का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार को प्रवेश पत्र में दिए गए रिपोर्टिंग/प्रवेश समय के अनुसार केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। गेट बंद होने के समय के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र में रिपोर्टिंग टाइम 11:00 पूर्वाह्न से 01:30 अपराह्न उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र में अंतिम प्रवेश 01:30 अपराह्न केंद्र का गेट बंद होने का समय 01:30 अपराह्न परीक्षा केंद्र पर फ्रिस्किंग/बायोमेट्रिक जांच 11:00 पूर्वाह्न से 01:30 अपराह्न तक। निखिल सोधिया/ईएमएस/02/05/2026