नर्मदापुरम(ईएमएस)। पुलिस कंट्रोल रूम नर्मदापुरम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा एस थोटा द्वारा जिले के समस्त थानों में पदस्थ समंस मुंशी एवं कोर्ट मुहर्रिर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायालय एवं थानों से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई तथा ई-समंस की तामिली एवं ई-साक्ष्य एप के माध्यम से समयसीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि गंभीर अपराध संबंधी समंस व वारंट की तामिली प्राथमिकता पर एवं त्वरित रूप से की जाए। उन्होंने संबंधित कर्मियों को जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन,डीपीओ राजकुमार नेमा,निरीक्षक उमाशंकर यादव इत्यादि भी उपस्थित रहे। राजीव अगरवाल, ०२ may , २०२६