राष्ट्रीय
02-May-2026
...


प्रसून जोशी बने प्रसार भारती बोर्ड के चेयरमैन नई दिल्ली (ईएमएस) । गीतकार प्रसून जोशी को भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जोशी को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए उन्हें एक दुर्लभ रचनात्मक व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में प्रसून जोशी जी की नियुक्ति पर मेरी हार्दिक बधाई। प्रसून जी एक दुर्लभ रचनात्मक व्यक्तित्व हैं, जिन्हें विज्ञापन, साहित्य, कला और सिनेमा जगत में विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त है, फिर भी उनका हृदय भारत के लिए धडक़ता है।