क्षेत्रीय
02-May-2026
...


मधुबनी, (ईएमएस)। कार्यरत नियमित शिक्षक समन्वय समिति मधुबनी का तीसरा जिला सम्मेलन शनिवार को एसआर कम्प्लेक्स स्टेडियम चौक में संपन्न हुआ। कार्यकारिणी के सभी सदस्य एवं जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये सभी वरीय प्रधानाध्यापकों ने सामूहिक रुप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यकारिणी के सभी सेवानिवृत्त सदस्यों को एवं चिन्हित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को मिथिलांचल के परंपरा के अनुसार पाग दोपटा एवं माला से सम्मानित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता सतीश कुमार सिंह एवं मंच संचालन मो. साबिर हुसैन एवं नवनीत कुमार ने किया। अतिथियों का स्वागत काशी नारायण मिश्र ने की। शिक्षकों द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर मो. मुस्लिम के द्वारा दिया गया। सम्मेलन में नियमित शिक्षक 34540 कोटि के शिक्षक, विद्यालय अध्यापक एवं प्रधान शिक्षकों के साथ साथ सेवानिवृत्त शिक्षकों की भारी भीड़ जुटी थी। सम्मेलन में जिला पदाधिकारी का शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का संदेश को कैसे अमली जामा पहनाया जाय उस पर गहन विचार विमर्श हुआ। शिक्षकों की समस्या जैसे विभिन्न प्रकार के एरियर भुगतान, सेवा निरंतरता, सेवा पुस्तिका संधारण एवं शिक्षकों के प्रोन्नति आदि विषयों से जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर पत्र निर्गत करवाने एवं समस्या का निदान करवाने पर चर्चा हुई। उदय भूषण प्रसाद निराला एवं आये हुए सभी साथियों ने प्रखंडों में समिति का विस्तार एवं सदस्यता अभियान की बात कही ताकि संगठन को मजबूती प्रदान की जा सके। जिला सम्मेलनं में अरुण कुमार चौधरी, पंकज चौधरी, विजय कुमार, शारदा नंद झा,अजय कुमार झा, चन्द्र देव यादव, बेचन बैठा, राम दुलार पासवान, संतोष कुमार, राजदेव प्रसाद, संतोष कुमार, सोमेश रंजन, धैर्य नारायण चौधरी, राम प्रताप सिंह, दुर्गा नंद ठाकुर, संजय कुमार, शिवकुमार, कामेश्वर पासवान,राजनारायण यादव, छोटे प्रसाद यादव,मनोज मंडल, बरमेश्वर प्रसाद, इन्द्र कुमार सिंह,सुनील कुमार, चन्द्र कांत यादव, राजीव कुमार,प्रभात कुमार,अशोक कुमार राय,मालती कुमारी,श्वेता झा,शुभम गांधी, निशात आलम, मो० सरफराज, राजा राम यादव ,शिशिर पाठक, राजू राय, फातिमा शहनाज ,साजिद हुसैन, कृष्ण कुमार, संजीव कुमार, रीता झा, उम्मे हबीबा, जीनत परवीन सहित दर्जनों शिक्षकों ने अपनी बात रखी। कार्तिक कुमार/संतोष झा- ०२ मई/२०२६/ईएमएस