क्षेत्रीय
02-May-2026


सुश्री कामनी साहू (स्टेट हेड नक्षत्र चैनल), श्री सुरेन्द्र गुप्ता (ब्यूरोचीफ दैनिक दैयनदंनी), श्री शुभम उपाध्याय वरिष्ठ फोटोग्राफर, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश नामदेव, शेख मुस्ताक (कासिम भाई) व महिला समाजसेवी श्रीमती कांति मौर्य सम्मानित राजनांदगांव (ईएमएस)। छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले के खरसिया में स्व. श्री लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम में बड़े ही गरिमामय एवं भव्य रूप में पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ का चतुर्थ स्थापना दिवस हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ। पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर राजनांदगांव के चार वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित सुश्री कामनी साहू (स्टेट हेड नक्षत्र चैनल), श्री सुरेन्द्र गुप्ता (ब्यूरोचीफ दैनिक दैयनदंनी), श्री शुभम उपाध्याय वरिष्ठ फोटोग्राफर, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश नामदेव, शेख मुस्ताक (कासिम भाई) व महिला समाजसेवी श्रीमती कांति मौर्य सम्मानित उपरोक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं बुद्धजीवियों के अलावा प्रदेशभर से पधारे हेतु संगठन के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकारों का विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे पत्रकार कल्याण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सेवकदास दीवान जी ने महासंघ के प्रयासों की सराहना की एवं पत्रकार हित में सदैव आगे रहने वाले संगठन के रूप में छत्तीसगढ़ में पत्रकार हित में छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा एवं संवर्धन को लेकर विगत 4 वर्षो से कार्य कर रही है। चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री महेश साहू छाया विधायक खरसिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका परिषद खरसिया के अध्यक्ष श्री कमल गर्ग व भाषाविद एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री मधुकर द्विवेदी जी, पुरातत्वविद डॉ. रामविजय शर्मा, पत्रकार कल्याण महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सादिक रजा, संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री आर.बी. वर्मा एवं संगठन के प्रदेश सचिव ऋषिकेसनदास व पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन सचिव दिनेश नामदेव, कार्यसमिति सदस्य प्रकाश सिन्हा, उत्तर कुमार कौशिक, डागेश्वर देवांगन संभागीय उपाध्यक्ष दुर्ग, गैंददास मानिकपुरी जिलाध्यक्ष महासमुंद, स्माईल खान जिला अध्यक्ष सारंगगढ़-बिलाईगढ़, इब्राहिम कादरी जिलाध्यक्ष महासमुंद, श्री सुनील बरेठ कार्यकारी जिलाध्यक्ष सारंगढ़, श्री देशराज दास ब्लाक अध्यक्ष बसना, लोचन चौहान ब्लाक अध्यक्ष पिथौरा, संजय यादव ब्लाक अध्यक्ष बिलाईगढ़ सहित प्रदेश भर के पत्रकार शामिल रहे। उपरोक्त कार्यक्रम के सफल संचालन महासमुंद जिला महासचिव एवं संभागीय प्रभारी बिलासपुर श्री अभय घृतलहरे ने किया। उपरोक्त जानकारी पत्रकार कल्याण महासंघ के प्रदेश संगठन सचिव व बस्तर संभाग प्रभारी दिनेश नामदेव ने दी। ईएमएस/मोहने/ 02 मई 2026