मारपीट अभ्रद्रता का आरोप पुलिस कर रही जांच जबलपुर (ईएमएस)। विजय नगर थाना क्षेत्र के जीरो डिग्री इलाके में टाइल्स शोरूम में हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है, घटना के बाद दोनों पक्षों ने एफआईआर दर्ज कराई, पुलिस ने काउंटर मामला कायम कर जांच शुरू की, इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। शोरूम संचालक राजा तिवारी ने आरोप लगाया कि अधिवक्ता एकांश ढिंगरा अपने साथियों के साथ पहुंचे और शोरूम में तोड़फोड़ की, विरोध करने पर उनके साथ, उनकी पत्नी और कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई, हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं, महिला से भी अभद्रता की कोशिश का आरोप लगाया गया। वहीं अधिवक्ता एकांश ढिंगरा ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वे सिर्फ बातचीत के लिए गए थे, उनके अनुसार विवाद की शुरुआत शोरूम पक्ष ने की और उनके वाहनों में तोड़फोड़ की गई। दोनों पक्ष जब विजय नगर थाने पहुंचे तो वहां भी हंगामा हो गया, अधिवक्ता और उनके साथी थाने के अंदर पहुंच गए और विरोध जताया, पुलिस ने उन्हें बाहर किया, इसके बाद थाने के बाहर भी नारेबाजी की गई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी, वहीं शोरूम संचालक ने सुरक्षा की मांग की है। सुनील साहू / मोनिका / 02 मई 2026/ 06.13