- जेसीबी द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूबने से हुई मौत मधुबनी, (ईएमएस)। मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के मलंगिया गांव में शनिवार को जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक बच्चो की पहचान गांव के ही श्याम लाल महतो के पुत्र 7 वर्षीय समर कुमार और 5 वर्षीय ऋषि कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार को दोनों बच्चे अपनी मां के साथ कमला नहर के समीप खेतों में गए हुए थे। मां खेत में काम करने में व्यस्त थी. जबकि दोनों बच्चे नहर किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान खेल। खेल में एक बच्चा जेसीबी द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढे में गिर गया। उसे डूबता देख छोटा भाई उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा। लेकिन पानी गहरा होने के कारण दोनों भाई उसी में समा गए। कुछ देर बाद जब मां की नजर बच्चों पर पड़ी, तब तक काफी देर हो चुकी थी. और दोनों मासूमों ने दम तोड़ दिया था। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि श्याम लाल महतो के मात्र दो ही पुत्र थे, और इस हादसे ने उनके दोनों चिराग बुझ गए। घटना की सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक साथ दो मासूमों की मौत से पूरे मलंगिया गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों में जेसीबी से गड्ढा खोदकर उसे खुला छोड़ने को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। कार्तिक कुमार/संतोष झा- ०२ मई/२०२६/ईएमएस