राज्य
02-May-2026


फ्लेक्स और जर्जर वृक्ष दे रहे दुर्घटनाओं को आमंत्रण, विधुत व्यवस्था ध्वस्त जबलपुर (ईएमएस)। पिछले तीन दिनों से शहर में अंधड़ पानी का मौसम बना हुआ है. दोपहर बाद अचानक मौसम बदल जाता है. पश्चिमि विक्षोप की वजह से बने लो प्रेशर के कारण खंड खंड वर्षा हो रही है. शहर के बिगड़े मिजाज ने शहर की विद्युत व्यवस्था को छिन्न भिन्न कर दिया है. वहीं जगह जगह लगे फ्लेक्स तेज हवाओं में दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहे हैं. कमजोर हो चुके पेड़ भी गिरने की कगार पर आ चुके हैं. लेकिन इस दिशा में प्रशासनिक स्तर पर कोई पहल नहीं की जा रही है. उधर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हरियाणा के ऊपर एक चक्रवात है और दूसरा चक्रवात, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर बना हुआ है। जिससे तापमान स्थिर रहेगा और झोंकेदार हवाएं चल सकती है। जिले में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। इसके साथ ही पारा औसत से दो डिग्री नीचे उतरकर 38 डिग्री पर स्थिर हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो दिनों तक मौसम इसी प्रकार रहेगा। आसमान पर बादल छाए रहेंगे, तेज हवाएं चलेंगी और तापमान में आंशिक गिरावट देखी जाएगी। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक देवेन्द्र तिवारी ने ईएमएस को बताया कि दो छोटे छोटे सिस्टम हैं। मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ का असर है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 38.08 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 2 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 4 डिग्री कम रिकार्ड किया गया। हवा में नमी प्रातः काल 51 प्रतिशत और सायंकाल 50 प्रतिशत आंकी गई। अगले 24 घंटों के दौरान जिले के अनेक स्थानों पर तेज हवाओं के बीच गरज चमक की संभावना है। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तामपान 38.01 और न्यूनतम तापमान 21.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दक्षिण पश्चिमी हवाएं 16 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं। प्रदेश में सबसे अधिक 43.02 डिग्री तापमान रायसेन में दर्ज किया गया। सुनील साहू / शहबाज / 02 मई 2026/ 06.13