क्षेत्रीय
02-May-2026
...


नर्मदापुरम (ईएमएस)। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में “लाड़ली लक्ष्मी उत्सव 2026” का आयोजन इटारसी परियोजना अंतर्गत सेक्टर, वार्ड एवं आंगनवाड़ी केंद्र स्तर पर उत्साहपूर्वक किया गया। प्रत्येक स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं द्वारा किया गया, जिससे बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास हुआ। इटारसी परियोजना अंतर्गत सेक्टर 2 के वार्ड 9 (केंद्र क्रमांक 19) में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड पार्षद रफत जहां सिद्धकी, स्व-सहायता समूह अध्यक्ष अमीना बी एवं लाड़ली क्लब बालिकाओं द्वारा सरस्वती पूजन के साथ किया गया। पर्यवेक्षक मती रेखा चौरे द्वारा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव 2.0 की जानकारी दी गई तथा पार्षद द्वारा बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वर्ष 2025 में पंजीकृत बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। सेक्टर 3 के केंद्र क्रमांक 32 में आयोजित कार्यक्रम में अटल बाल पालक मती सरला लोट, एल्डरमैन आशीष कुमार मालवीय की उपस्थिति में कन्या पूजन एवं सरस्वती पूजन किया गया। सेक्टर सुपरवाइजर मती मीना गाठले द्वारा उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं—अवनी पटेल (94%), प्रार्थना पाराशर (91%), बबिता राजपूत (90%) एवं डोली यशवंत (89%)—को सम्मानित किया गया। वार्ड पार्षद राहुल प्रधान द्वारा बालिकाओं को उपहार स्वरूप पानी की बोतल भेंट की गई एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार द्वारा ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किए गए। वर्ष 2025 में पंजीकृत बालिकाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मती आंशिका रुद्रांश सिंह ठाकुर द्वारा लाड़ली प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। वार्ड स्तर पर वार्ड 18 में अटल बाल पालक मती राखी दुबे द्वारा लाड़ली प्रमाण पत्र वितरित किए गए एवं समस्त कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। वार्ड 20 एवं वार्ड 17 में लाड़ली बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरण के साथ उनकी माताओं से “एक पेड़ लाड़ली लक्ष्मी के नाम” के अंतर्गत पौधरोपण कराया गया, जिसमें कार्यकर्ता, सहायिका एवं महिलाएं शामिल हुईं। वार्ड 21 में पार्षद मती नाज़िया बेगम की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्ड 22 में पार्षद कुंदन गौर एवं कमलेश गौर सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लाड़ली बालिकाओं, उनके अभिभावकों, कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की सहभागिता रही। सभी कार्यक्रमों में “एक पेड़ लाड़ली लक्ष्मी के नाम” अभियान, लाड़ली बालिकाओं की उत्कृष्ट उपलब्धियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्शल आर्ट प्रदर्शन एवं अन्य गतिविधियाँ आयोजित की गईं। साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से बालिका सशक्तिकरण एवं बालिका जन्मोत्सव को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रभारी परियोजना अधिकारी मती दीप्ति शुक्ला, पर्यवेक्षक मती अर्चना बस्तवार, मती रेखा चौरे एवं मती मीना गाठले सहित समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं हितग्राही उपस्थित रहे। ईएमएस/ राजीव अग्रवाल / 02 मई 2026