- बदमाश के विरूद्ध भोपाल शहर के विभिन्न थानो मे दर्ज है 15 संगीन मामले भोपाल(ईएमएस)। शहर में आदतन अपराधियो की अपराधिक गतिविधियो पर नियंत्रण रखने तथा जिला बदर बदमाशो के मामलो मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने निर्देश दिये गये है। जिसके तारतम्य में थाना प्रभारी थाना शाहजहाँनाबाद और उनकी टीम ने मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए जिला बदर बदमाश द्वारा जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर गिरफ्तारी करने सफलता अर्जित की हैं। घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 02.05.26 को वरिष्ट अधिकारियो के निर्देशानुसार बीट क्षेत्र मे जनसंवाद के दौरान जिला बदर बदमाश अनावेदक अमन बच्चा उर्फ अयान पिता बब्लू उर्फ सोहेल आयु 22 साल निवासी बी-09 एफ-02 मल्टी वाजपेयी नगर ईदगाह हिल्स थाना शाहजहानाबाद भोपाल की सूचना मिलने पर जिला बदमाश अमन बच्चा उर्फ अयान को पुलिस टीम द्वारा जिला बदर उल्लंघन के मामले मे गिरफ्तार कर अप.क्र. 235/26 पंजीबद्ध किया गया । कार्यवाही का विवरणः- बदमाश के द्वारा पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल के न्यायालय से दिनांक 27.04.26 को जारी जिला बदर आदेश का उल्लंघन करना पाया जाने पर अप.क्र.235/26 धारा 14,15 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया बदमाश के विरूद्ध पूर्व से अलग-अलग धारायो के 15 अपराधिक प्रकरण दर्ज है उक्त आरोपी को 15 दिवस की न्यायिक अभिरक्षा मे केन्द्रीय जेल भोपाल दाखिल कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी का विवरणः- अमन बच्चा उर्फ अयान पिता बब्लू उर्फ सोहेल आयु 22 साल निवासी बी-09 एफ-02 मल्टी वाजपेयी नगर ईदगाह हिल्स थाना शाहजहानाबाद भोपाल अपराधिक रिकार्ड – आरोपी के विरूद्ध भोपाल शहर के विभिन्न थानो मे अलग-2 धारायो के 15 अपराधिक प्रकरण दर्ज है। सराहनीय भूमिकाः- वरिष्ट अधिकारियो के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी उमेशपाल सिंह चौहान, उनि. बाना सिंह पवार, प्र.आर.3135 राजेश भारती, प्र.आर.1148 आशीष सिंह, प्र.आर.1749 राम अवतार शर्मा, आर.535 दीपक पाण्डे, आर.सुदीप चौहान की सराहनीय भूमिका रही है। जुनैद / हरि / 02 मई,2026