भोपाल(ईएमएस)। मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में नृत्य,गायन एवं वादन पर केंद्रित गतिविधि संभावना का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 03 मई, 2026 को रोशनी भार्वे एवं साथी, डिण्डोरी द्वारा गोण्ड जनजातीय करमा-सैला नृत्य, संजय महाजन एवं साथी, बड़वाहा द्वारा गणगौर नृत्य, लोकेश माल एवं साथी, उज्जैन द्वारा मालवी गायन, राजकुमार सिंह ठाकुर एवं साथी, सागर द्वारा बुन्देली गायन की प्रस्तुति दी जायेगी। मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय़ में हर रविवार को दोपहर 02 बजे से आयोजित होने वाली इस गतिविधि में मध्यप्रदेश के पांच लोकांचलों एवं सात प्रमुख जनजातियों की बहुविध कला परंपराओं की प्रस्तुति के साथ ही देश के अन्य राज्यों के कलारूपों को देखने समझने का अवसर भी जनसामान्य को प्राप्त होगा। हरि प्रसाद पाल / 02 मई, 2026