खेल
02-May-2026


चेन्नई (ईएमएस)। आईपीएल 2026 के एक हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 159/7 का स्कोर खड़ा किया। मुंबई के लिए नमन धीर ने शानदार 57 रन की पारी खेली, जबकि रायन रिकेलटन ने तेज 37 रन बनाए। आखिर में ट्रेंट बोल्ट ने तेजी से 7 रन जोड़कर टीम को 150 के पार पहुंचाया। गेंदबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अंशुल कंबोज ने 3 विकेट लेकर मुंबई को बड़े स्कोर से रोका, जबकि नूर अहमद ने भी 2 अहम विकेट झटके। सुबोध/०२-०५-२०२६