भोपाल(ईएमएस)। शहर में शरीर संबंधी ,सम्पत्ति संबंधी एवं नशे के अवैध कारोबार के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के संबंध मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा निर्देश दिये गये है । जिसके तारतम्य में थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए नादरा बस स्टैंड से अपने साथ ले जाकर मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता अर्जित की हैं। घटना का संक्षिप्त विवरण व पुलिस कार्यवाही:- दिनांक 01.05.26 को मुखबिर सूचना पर गली न. 01 गल्ला बाजार काजी कैम्प मे जिलाबदर आरोपी नासीर उर्फ मोटा खड़ा दिखा जिसने अपना नाम नासिर खान उर्फ मोटा पिता मुबीन खान 28 साल नि. म.न. 184 गली 03 काजी कैप थाना हनुमानगंज भोपाल का होना बताया बदमाश से जिला बदर के संबंध मे पूछताछ किया जो बदमाश ने जिला बदर होना स्वीकार किया। अनावेदक द्वारा पुलिस आयुक्त . नगरीय पुलिस भोपाल से जारी प्र.क्र.8/25 मे पारित आदेश क्र. प्र.क्र. /पु आयु/जि . ब. /08/E/2026 दिनांक 13.04.26 के आदेश प्रभावशील होकर जिला भोपाल व भोपाल से लगे जिले विदिशा, सीहोर ,राजगंढ ,रायसेन एवं नर्मदापुरा जिलो की राजस्व सीमाओ से एक वर्ष के लिये निष्कासित होने का उल्लंघन का कृत्य धारा 14/15 रा.सु.अधि.के दडंनीय पाये जाने से गिरफ्तारी कर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम पताः- नासिर खान उर्फ मोटा पिता मुबीन खान 28 साल नि. म.न. 184 गली 03 काजी कैप थाना हनुमानगंज भोपाल भूमिका - वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया,उनि ओमप्रकाश यादव, आर. 3443 ममलेश ,आर 3791 पंकज ,आर.राजेंद्र रघुवंशी आऱ 3884 देवदत्त पांडेय,आर.अरविंद वघेल की सराहनीय भूमिका रही है । जुनैद / हरि / 02 मई,2026