- यूनिफॉर्म ग्रे शर्ट और ब्लैक पैंट तय कोरबा (ईएमएस) कोल इंडिया की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बैठक में यूनिफॉर्म ड्रेस कोड योजना में बदलाव को मंजूरी दे दी है। इससे यह संशोधन अब तत्काल प्रभाव से लागू होगा। पिछले साल 15 जुलाई से एसईसीएल में अनिवार्य रूप से लागू ड्रेस कोड का यूनिफॉर्म 9 माह में ही बदल दिया गया है। कार्यस्थल पर एकरूपता के लिए लाए गए ड्रेस कोड के बाद नेवी ब्लू पैंट और स्काई ब्लू शर्ट में नजर आने वाले कोयला कर्मियों के लिए अब यूनिफॉर्म ग्रे शर्ट और ब्लैक पैंट तय किया है, जबकि महिला कर्मियों के लिए ग्रे, मैरून रंग में अलग-अलग विकल्प तय किए हैं। अभी महिला कर्मियों के लिए हल्के आसमानी नीले रंग का कुर्ता, गहरे नेवी ब्लू रंग का सलवार और दुपट्टा या गहरे नेवी ब्लू बॉर्डर वाली हल्के आसमानी रंग की साड़ी ड्रेस कोड में निर्धारित है। पिछली बार की तरह कर्मचारियों को यूनिफॉर्म खरीदने 12 हजार 500 रुपए मिलेंगे। इस राशि से कर्मचारियों को ड्रेस खरीदनी होगी। श्रमिक नेताओं ने कहा कि इसी महीने कोल इंडिया के स्टैंडराइजेशन कमेटी की बैठक में यूनिफॉर्म में बदलाव को समिति के सदस्यों ने सहमति जताई थी। अब बीओडी की बैठक में मंजूरी मिल गई है। महिला कर्मियों के लिए पहला विकल्प ग्रे या मरून रंग की फॉर्मल शर्ट के साथ ब्लैक फॉर्मल पैंट है। दूसरा विकल्प ग्रे या मरून रंग का कुर्ता या कमीज, जिसके साथ काला सलवार और दुपट्टा होगा। तीसरे विकल्प के रूप में ग्रे या मरून रंग की साड़ी के साथ काला ब्लाउज निर्धारित किया है। कर्मचारियों के लिए संशोधित यूनिफॉर्म नीति को मई से लागू किया जाएगा। - 50 फीसदी राशि देने का हटाया प्रावधान पिछली बार कोयला कर्मचारियों को 6 महीने से कम का सेवाकाल बचे होने पर यूनिफॉर्म खरीदने तय गाइडलाइन के मुताबिक 50 फीसदी राशि का भुगतान किया था। बताया गया कि अबकी बार जिन से कर्मचारियों की सेवा अवधि 6 माह कम बची है, उन्हें 50 फीसदी राशि देने का प्रावधान कोल इंडिया ने हटा दिया है। - 03 मई