* काशीनगर में मिले शोक संतप्त परिवार से * चिकित्सालय मे उपचारित सदस्यों से मुलाकात कर जाना हालचाल * 5 दिन पूर्व कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हुआ था परिवार कोरबा (ईएमएस) छत्तीसगढ़ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन काशीनगर स्थित सोनी परिवार के निवास पहुंचे और हाल ही में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दिवंगत हुए सदस्यों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उल्लेखनीय हैं की चार दिन पूर्व कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर हुए भीषण सड़क दुर्घटना में सोनी परिवार के तीन सदस्यों का असामयिक निधन हो गया था, वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने परिजनों से मिलकर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से घायल सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने कामना की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय पहुंच उपचाररत घायल सदस्य का भी हालचाल जाना और चिकित्सकों से इलाज की जानकारी भी ली। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, पार्षद श्रीमती धन कुमारी गर्ग एवं गुलजार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। - 03 मई