- 50 से ज्यादा यात्री थे सवार कोरबा (ईएमएस)। जानकारी के अनुसार कोरबा से सरायपाली जा रही यात्री बस जिला जांजगीर-चांपा बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबह पलट गयी। बताया जा रहा हैं की उक्त यात्री बस में लगभग 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे में लगभग 15 लोग घायल हो जाने की जानकारी दी जा रही हैं, जिन्हें चिकित्सालय में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक बस कोरबा से सरायपाली जा रही थी, जो जिला जांजगीर-चांपा बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कन्नौद के पास बेकबू होकर पलट गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला और हादसे की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। फिलहाल बस के अनियंत्रित होने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति इसकी वजह हो सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। - 03 मई