राज्य
03-May-2026


मुंबई, (ईएमएस)। एक विशेष अदालत ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कारागार) को तलोेजा जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया है। आरोपी सरवर खान ने आरोप लगाया है कि चार जेल अधिकारियों ने उसे निशाना बनाया, क्योंकि उसने उनके खिलाफ शिकायत की थी और वह कथित हिरासत में यातना के मामले में गवाह बन गया था। यह मामला अरमान नफीस खान से जुड़ा है, जिसकी याचिका बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की गई है। अदालत ने अतिरिक्त महानिदेशक को उचित कार्रवाई करने और एक महीने के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। सरवर खान पर 2025 में एक संगठित अपराध गिरोह का हिस्सा होने का आरोप है, जिसने एक असफल ड्रग निर्माण सौदे को लेकर दो लोगों का अपहरण कर उन्हें प्रताड़ित किया था। संजय/संतोष झा- ०३ मई/२०२६/ईएमएस