राज्य
03-May-2026


भोपाल(ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि सांस्कृतिक उत्थान और जनकल्याण के प्रति सुश्री उमा जी की दूरगामी दृष्टि एवं सेवाभाव अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत करते हैं। मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा से सुश्री उमा जी को सुदीर्घ, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन प्रदान करने की कामना की है। हरि प्रसाद पाल 03 मई, 2026