राज्य
03-May-2026


* विदेशी डेलिगेट्स से लेकर सरकारी अधिकारियों तक, सैकड़ों लोगों ने लिया नि:शुल्क मेडिटेशन का लाभ सूरत (ईएमएस)| वाइब्रेंट गुजरात सम्मिट के अंतर्गत सूरत के ओरो यूनिवर्सिटी (हजीरा) में आगंतुकों के लिए विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया है, जो समिट का प्रमुख आकर्षण बन गया है। अब तक करीब 200 से अधिक मेहमान इस सत्र का लाभ ले चुके हैं। समिट के पहले दिन भारत में यूक्रेन के राजदूत ओलेक्सांद्र पोलिशचुक, उनकी पत्नी कतेर्यना बिला तथा यूक्रेन एम्बेसी की कॉन्सुलेट जनरल एना ज़ाइचेंको ने ध्यान सत्र में भाग लिया और सकारात्मक अनुभव साझा किया। वहीं, दूसरे दिन रूसी दूतावास के प्रतिनिधियों—जीआर एवं फाइनेंस सेक्टर की प्रमुख ज़्लाटा एंटुशेवा और इंटर-रीजनल रिलेशंस के प्रमुख अल्बर्ट सेफियुलिन ने भी इस सत्र का लाभ उठाया। इसके अलावा जापान सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भी इस ध्यान सत्र में शामिल हो रहे हैं। राज्य के पुलिस विभाग के अधिकारी और अन्य सरकारी अधिकारी भी इसमें भाग लेकर मानसिक शांति का अनुभव कर रहे हैं। यह ध्यान सत्र अरबिंदो इंटीग्रल लाइफ सेंटर द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो रोज़ सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक अलग-अलग बैच में नि:शुल्क उपलब्ध है। यूनिवर्सिटी परिसर में विशेष ध्यानशाला और साउंड गार्डन (सेंसरियम) में प्रतिभागियों को ध्यान कराया जा रहा है। समिट के दौरान 5 तारीख तक यह सुविधा सभी आगंतुकों के लिए उपलब्ध रहेगी, जिससे बड़ी संख्या में लोग इस अनूठे अनुभव का लाभ उठा रहे हैं। सतीश/03 मई