राज्य
03-May-2026


विकासनगर (ईएमएस)। पूर्व सभासद एवं कांग्रेस के नेता शमी प्रकाश के अगुवाई में शहर में ईएमएस कंपनी द्वारा किए जा रहे डेवलपमेंट कार्य प्रणाली पर आम लोगों को हो रही दिक्कतों को लेकर कंपनी के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। इस दौरान शहर के गणमान्य एवं आम जनमानस सहभागिता की। उन्होंने कहा कि 10 दिन पूर्व शहरी विकास डेवलपमेंट एजेंसी को ज्ञापन सौंपा गया था, इसके बावजूद कार्य में सुधार ना होने का आरोप ईएमएस कंपनी पर लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो प्रत्येक गली में पदयात्राएं और धरना प्रदर्शन किए जाएंगे तथा ठेकेदार, उसके प्रवक्ताओं और सरकारी मशीनरी को लगातार सचेत किया जाएगा। मीडिया से को जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि कंपनी ने विकासनगर की जनता को अत्यधिक परेशान कर दिया है। लोगों में भारी आक्रोश है और कांग्रेस इस भ्रष्ट कार्यप्रणाली के खिलाफ जन आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसे बड़े आंदोलन का रूप दिया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय जैन ने कहा कि यह धरना पूर्व सभासद शम्मी प्रकाश की जागरूकता और पहल का परिणाम है, जिसे सभी का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी पूरे शहर में गुणवत्ता विहीन कार्य कर रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/03 मई 2026