भोपाल (ईएमएस) । बिजली कंपनी मेंटेनेंस कार्य के चलते भोपाल के करीब 20 इलाकों में सोमवार को 4 से 5 घंटे तक बिजली कटौती होगी। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें विनीतकुंज, राजहर्ष कॉलोनी, बंजारी, आनंद नगर, जाटखेड़ी, रत्नागिरी तिराहा समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक विनीत कुंज ए सेक्टर, सीआई हाइट्स, सांई स्टील, आइना बंगलो, राज हर्ष कॉलोनी, बंजारी डी सेक्टर एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आनंद नगर, शंकर गार्डन, राजीव गांधी कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, रत्नागिरी तिराहा, राजीव नगर एवं आसपास। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक जाटखेड़ी, खंजर मोहल्ला, 16 एकड़ एरिया, बाग मुगालिया बस्ती, भवानी नगर एवं आसपास। आशीष पाराशर/03मई2026