राज्य
03-May-2026


ऋषिकेश (ईएमएस)। उत्तराखंड सरकार ने विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चैबंद कर दिया है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए इस बार सुरक्षा का जिम्मा केवल पुलिस तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आईटीबीपी और एटीएस की टीमों को भी शामिल किया गया है। ऋषिकेश और मुनिकीरेती क्षेत्र में पुलिस के साथ-साथ आईटीबीपी और एटीएस की टीमों की तैनाती की गई है। सुरक्षा टीमें विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही हैं। इसके साथ ही होटलों और धर्मशालाओं में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। इस बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित और निर्बाध यात्रा का अनुभव प्रदान करना है। एटीएस के सब इंस्पेक्टर अनिल आर्य का कहना है कि दोनों क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं। वहीं टिहरी की एसएसपी श्वेता चैबे ने पुलिस कर्मियों के अलावा इन दोनों सुरक्षा एजेंसियों के धुरंधरों को रिफ्रेशमेंट देकर बेहतर ड्यूटी करने के निर्देश दिए और उनकी हौसला अफजाई भी की। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/03 मई 2026