राज्य
03-May-2026


- कृप्या डायवर्सन व्यवस्था का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें भोपाल(ईएमएस)। दिनांक-04.05.2026 दिन सोमवार को प्रातः 09:00 बजे से किसान मंहासंघ की ओर से प्रदेश के कृषकों को ग्राम फंदा-सीहोर जिले की सीमा पर एक़ित्रत होने का आवहान किया गया है। सभी कृषक अपने-अपने चार-पहिया सवारी वाहन से कार्यक्रम स्थल पर पहुचना संभावित है जिनका मार्ग निम्नानुसार रहेगाः- नर्मदापुरम, की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों का मार्ग- मंण्डीदीप, 11 मील मिसरोद से बायपास होकर पटेल नगर चौराहा से रत्नागिरी, अयोध्या नगर, मिनाल मार्ग, भानपुर से चौपड़ा कला चौराहा, लाम्बाखेडा, मुबारकपुर, बायपास मार्ग से खजूरी जोड होते हुए कार्यक्रम स्थल फंदा पहुचेगें। रायसेन की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों का मार्ग- बिलखिरिया, पटेल नगर बायपास से रत्नागिरी, अयोध्या नगर, मिनाल मार्ग, भानपुर से चोपडा कला चौराहा,लाम्बाखेडा, मुबारकपुर, बायपास मार्ग से खजूरी जोड होते हुए कार्यक्रम स्थल फंदा पहुचेगें। विदिशा,सॉची की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों का मार्ग- दिवानगंज, सुखीसेवनिया,चोपडा कला चौराहा, लाम्बाखेडा, मुबारकपुर, बायपास मार्ग से खजूरी जोड होते हुए कार्यक्रम स्थल फंदा पहुचेगें। बैरसिया की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों का मार्ग- ईटखेडी, लाम्बाखेडा, मुबारकपुर, बायपास मार्ग से खजूरी जोड होते हुए कार्यक्रम स्थल फंदा पहुचेगें। राजगढ़ गुना की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों का मार्ग- परवलिया से मुबारकपुर बायपास मार्ग से दायें मुडकर बायपास मार्ग से खजूरी जोड होते हुए कार्यक्रम स्थाल फंदा पहुचेगें। इन्दौर,सीहोर की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों का मार्ग-अष्टा, सीहोर होते हुए कार्यक्रम स्थल फंदा पहुचेगें। समान्य यातायात व डायवर्सन व्यवस्था- ऐसे वाहन जो कार्यक्रम में सम्मिलित होने नही जा रहे है और इन्दोर -देवास -सीहोर से भोपाल की ओर आवागमन करना है वे सभी चार पहिया वाहन बायपास सीहोर से बिलकिसगंज,झगरिया,रातीबढ़ व नीलबड़ होकर भोपाल आवागमन कर सकतें। लालघाटी से सीहोर -इन्दोर की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन गांधीनगर , मुबारकपुर, आयसर तिराहे के पास से दहिने मुडकर ग्राम बरखेडा सालम, ग्राम तुमडा होकर तुमडा जोड पहुचकर मुख्य हाइवे पर पहुचेगे । बसों का आवागमन- भोपाल से इन्दोर की ओर जाने वाली सभी प्रकार की बसें लालघाटी से गांधी नगर ,मुबारकपुर,परवलिया , दोराहा से श्यामपुर होकर सीहोर होते हुए आवागमन कर सकेगी। भारी वाहनों का आवागमन- सभी प्रकार के भारी वाहन भोपाल से सीहोर के मध्य न जाते हुए परवलिया, दोराहा,श्यामपुर, कुरावर, से इकलेरा रोड से अष्टा होकर आवागमन कर सकेगें। आम जनता से अनुरोध है कि उक्तानुसार डायवर्सन व्यवस्था का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, पर सम्पर्क करें। हरि प्रसाद पाल / 03 मई, 2026