राज्य
03-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) पार्षद राजीव जैन और जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेशव्यापी लाड़ली लक्ष्मी दिवस के उपलक्ष्य में स्कीम नंबर 140 स्थित लाड़ली लक्ष्मी वाटिका में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बालिकाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे रोपे। अतिथियों ने बालिकाओं को जीवन में शिक्षा का महत्व समझाते हुए उन्हें निरंतर पढ़ाई जारी रखने और 18 वर्ष की आयु के बाद ही विवाह करने की समझाइश दी। परियोजना अधिकारी राजेंद्र कुमार मंडलोई के अनुसार इस वाटिका में विगत आठ वर्षों से पौधारोपण किया जा रहा है, जिसके चलते पूर्व में लगाए गए पौधे अब बड़े वृक्षों का आकार ले चुके हैं। इस अवसर पर अधिकारियों ने बेटियों को पर्यावरण के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पर्यवेक्षक नेहा राजोरिया, ललिता नवाया, सरस्वती सेंगर, सुरुचि खेड़ेकर सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और लाड़ली बालिकाएं उपस्थित रहीं। आनंद पुरोहित/ 03 मई 2026