क्षेत्रीय
03-May-2026


बक्सर, (ईएमएस)। बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 1 मई को राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान आई एक नर्तकी के साथ पांच नामजद आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। टीम ने मानवीय आसूचना के आधार पर छापेमारी कर सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संतोष झा- ०३ मई/२०२६/ईएमएस